Jharkhand Road Accident: पूर्वी सिंहभूम में भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई स्कूटी, 3 की मौत, 1 घायल

Jharkhand Road Accident: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में एक भिषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार बाइक खड़े हाइवा से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो सगे भाई और भांजा समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 11:31 AM
Story continues below Advertisement
पूर्वी सिंहभूम में भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई स्कूटी, 3 की मौत, 1 घायल

Jharkhand Road Accident: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में एक भिषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार बाइक खड़े हाइवा से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो सगे भाई और भांजा समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें यह घटना शुक्रवार रात सवा सात बजे यूनियन बैंक के पास घटी।

बताया जा रहा है कि घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाई रोहित, समीर और भांजा राज गोप के साथ दिन में एक ही स्कूटी पर ससुराल गया था। रात करीब 7:15 बजे, राहुल सभी के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वह सुरदा यूनियन बैंक के पास पहुंचा, सड़क किनारे पहले से खराब हालत में खड़ी हाइवा से स्कूटी जोर से टकरा गई।

घायल को MGM अस्पताल रेफर किया गया


इस घटना में रोहित कर्मकार (21 वर्ष), समीर कर्मकार (18 वर्ष) एवं राज गोप (17 वर्ष) की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, भाई राहुल कर्मकार (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जमशेदपुर के MGM अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर, जानकारी मिलने पर घाटशिला और मुसाबनी पुलिस घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जाता कि रोहित और राहुल पुट्टी करने का काम करते थे, और दोनों शादीशुदा हैं।

पुलिस ने दी जानकारी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूटी पर चार लोग सवार थे, जिस वजह से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसमें 3 की मौत हो गई और एक घायल है। अधिकारी ने कहा की, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Bus Accident: सिरमौर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।