Get App

Jharkhand Weather Today: रांची में कोहरे का कहर! इंडिगो की 4 फ्लाइट डायवर्ट

Jharkhand Weather Today: एक बयान में बताया गया कि पुणे-रांची इंडिगो फ्लाइट को शमसाबाद डायवर्ट कर दिया गया। जबकि दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। इसी तरह शमसाबाद-रांची इंडिगो फ्लाइट को कोलकाता जाना पड़ा। इसके अलावा बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया

Edited By: Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 24, 2025 पर 8:21 PM
Jharkhand Weather Today: रांची में कोहरे का कहर! इंडिगो की 4 फ्लाइट डायवर्ट
Jharkhand Weather Today: घने कोहरे के कारण कई फ्लाइट को रूट्स को डायवर्ट करना पड़ा

Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रांची में तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच, सोमवार (24 नवंबर) को घने कोहरे के कारण चार फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, रांची में लो विजिबिलिटी के कारण चार फ्लाइट को डाइयर्ट करने पड़े। ये चारों फ्लाइट इंडिगो की थीं, जो अलग-अलग शहरों से रांची में लैंड करने वाली थीं। लेकिन कोहरे के कारण फ्लाइट उतर नहीं पाईं।

एक बयान में बताया गया कि पुणे-रांची इंडिगो फ्लाइट को शमसाबाद डायवर्ट कर दिया गया। जबकि दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। इसी तरह शमसाबाद-रांची इंडिगो फ्लाइट को कोलकाता जाना पड़ा। इसके अलावा बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में तापमन और ज्यादा गिर सकता हैं। IMD ने लोगों से अपील की है कि घर से जब भी बाहर निकले तो स्वेटर पहन कर ही निकले। जबकि दोपहर के समय में अगर आप बाहर निकल रहे है तो हल्के कपड़े पहनकर भी निकल सकते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें