Judicial backlog in india: केंद्र सरकार ने राज्यसभा को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में एक दशक से अधिक समय से 10,000 से ज्यादा केस पेंडिंग हैं। जबकि देश की तमाम हाई कोर्ट में 80,660 केस 30 साल से अधिक समय से अनसुलझे हैं। इससे देश भर में न्यायिक बैकलॉग का लेवल पता चलता है। एक लिखित जवाब में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में अभी 96,000 से ज्यादा केस पेंडिंग हैं।
