Get App

Kailash Vijayvargiya: पत्रकार पर भड़कने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी, बोले- 'अपनों को खोने के दुख में निकल गए गलत शब्द'

Indore Water Contamination: बीतें दिन जब मीडिया ने कैलाश विजयवर्गीय से दूषित पानी के कारण हो रही मौतों और प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल किया तब विजयवर्गीय भड़क गए। घटना के वायरल वीडियो में विजयवर्गीय पत्रकार के सवाल पर भड़कते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'मुझसे नॉनसेंस सवाल मत पूछो'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 12:19 PM
Kailash Vijayvargiya: पत्रकार पर भड़कने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी, बोले- 'अपनों को खोने के दुख में निकल गए गलत शब्द'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसे अभद्र मंत्री से नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा लिया जाना चाहिए

Kailash Vijayvargiya: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में बड़ा सियासी बवाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक पत्रकार द्वारा मौतों पर सवाल पूछे जाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद खूब हंगामा हुआ। हालांकि, चौतरफा घिरने के बाद मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपने व्यवहार के लिए खेद जताया और माफी मांग ली है।

'नॉनसेंस सवाल मत पूछो'

बीतें दिन जब मीडिया ने कैलाश विजयवर्गीय से दूषित पानी के कारण हो रही मौतों और प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल किया तब विजयवर्गीय ने अटपटा जवाब दिया जिसपर पत्रकार ने उन्हें सही से बात करने की नसीहत दे दी। घटना के वायरल वीडियो में विजयवर्गीय पत्रकार के सवाल पर भड़कते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'मुझसे नॉनसेंस सवाल मत पूछो। तू क्या ****** होकर आया है?'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें