IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार 21 सितंबर के लिए देश भर का मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सप्ताह के पहले दिन देश के कई हिस्सों में मौसमी गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। दक्षिण भारत से लेकर मध्य भारत और द्वीपीय क्षेत्रों के 7 प्रमुख राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
