IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के लिए देश भर का विस्तृत मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 सितंबर को दक्षिण भारत, द्वीपीय क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ रहेगा। रविवार को अंडमान और कर्नाटक समेत 7 प्रमुख राज्यों/क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र और राजस्थान तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
