Get App

मिट्टी के नीचे छुपा था जुर्म, 10 महीने बाद जमीन से निकला कंकाल!सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

पुलिस के अनुसार, यह कंकाल 45 साल की रेशमा का है, जो सात बच्चों की मां थी। रेशमा करीब 10 महीने पहले अचानक गायब हो गई थी। उसके बेटे बबलू ने जब पड़ोस में रहने वाले गोरेलाल से अपनी मां के बारे में पूछा, तो उसने बड़ी बेरुखी से कहा, "तेरी माँ अब कभी वापस नहीं आएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 5:27 PM
मिट्टी के नीचे छुपा था जुर्म, 10 महीने बाद जमीन से निकला कंकाल!सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
Kanpur: मिट्टी के नीचे छुपा था जुर्म, 10 महीने बाद जमीन से निकला कंकाल!

कल रात जब पूरा शहर नींद की आगोश में जाने की तैयारी कर रहा था, तब कानपुर के टिकवापुर गांव में पुलिस की गाड़ियों की हेडलाइट्स और मोबाइल की टॉर्च की रोशनी एक सनसनीखेज सच को बेनकाब कर रही थी। कड़ाके की ठंड और गांव के टावर के पास पसरे सन्नाटे के बीच जब मजदूरों ने जमीन खोदना शुरू किया, तो 7 फीट नीचे जो मिला उसने सबके होश उड़ा दिए।

मिट्टी के नीचे से एक इंसान का कंकाल बरामद हुआ, जिसके साथ दबी थी- प्यार, पागलपन, नफरत और धोखे की एक खौफनाक कहानी।

पुलिस के अनुसार, यह कंकाल 45 साल की रेशमा का है, जो सात बच्चों की मां थी। रेशमा करीब 10 महीने पहले अचानक गायब हो गई थी। उसके बेटे बबलू ने जब पड़ोस में रहने वाले गोरेलाल से अपनी मां के बारे में पूछा, तो उसने बड़ी बेरुखी से कहा, "तेरी माँ अब कभी वापस नहीं आएगी।"

शुरुआत में बबलू को लगा कि गोरेलाल मजाक कर रहा है, लेकिन जब भी मां का जिक्र आता, गोरेलाल अपनी बात घुमा देता। इसी शक के आधार पर बबलू ने 29 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसने इस हत्याकांड की परतें खोल दीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें