Kanwar Yatra 2025 News: कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के QR कोड लगाने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। QR कोड़ के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को बड़ी राहत देते हुए मामले में दखल देने से इनकर कर दिया है। शीर्ष अदालत ने मंगलवार (22 जुलाई) को सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब कांवड़ रूट पर दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को QR कोड लगाना होगा।
