Get App

Kanwar Yatra 2025: सावन के साथ ही शुरू हुई कांवड़ यात्रा, Traffic Diversion देखकर निकलें घर से

Kanwar Yatra 2025 हर साल सावन के महीने में होने कांवड़ यात्रा कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रही है। हरिद्वार, गंगोत्री और गोमुख से गंगाजल लेकर आने वाले लाखों की तादाद में कांवड़िये दिल्ली-एनसीआर से होते हुए अपने गंतव्य को चले जायेंगे। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की सड़कों पर ट्रफिक बढ़ जाता है। इसलिए घर से निकलने से पहले Traffic Diversion के बारे में जानना जरूरी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2025 पर 5:23 PM
Kanwar Yatra 2025: सावन के साथ ही शुरू हुई कांवड़ यात्रा, Traffic Diversion देखकर निकलें घर से
इस बार 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है।

सावन का महीना शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसी के साथ शुरू होगी Kanwar Yatra 2025। लाखों कांवड़िये हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री जैसे पवित्र स्थानों से जल भरकर निकल पड़ते हैं आसपास के शिव मंदिरों में गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए। इस महीने में लाखों की संख्या में कांवड़िये दिल्ली-एनसीआर से होते हुए शिव मंदिरों में जल चढ़ाने जाते हैं। इसलिए दिल्ली में कांवड़ लाने वालों का रूट और ट्रैफिक डायवजर्न के बारे में जानना जरूरी है।

हमारे देश में कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था का प्रतीक है और सावन की पहचान भी है। सावन में कांवड़िये अपनी कांवड़ में गंगाजल भरकर लाते हैं उससे शिवलिंग का जलाभिषेक करते, उसके बाद ही उनका व्रत पूरा माना जाता है। इस साल कांवड़ यात्रा कल यानी 11 जुलाई से शुरू हो रही है। इसके साथ ही लोगों को जगह-जगह लगने वाले जाम का डर सताने लगा है। कांवड़ यात्रा से सबसे ज्यादा वजीराबाद रोड, जीटी रोड, लोनी रोड, एनएच 24, रोड नंबर 56, कालिंदी कुंज रोड, मथुरा रोड, रिंग रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रानी झांसी रोड, रिज रोड, धौला कुआं एनएच 8 प्रभावित होता है, क्योंकि कांवड़िये इन रास्तों से होकर गुजरते हैं।

इस बार राहगीरों और कांवड़ियों को ट्रैफिक की परेशानियों से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही कमर कस ली है और ट्रैफिक डायवर्जन का फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि हरिद्वार से रोज लाखों कांवड़िये कांवड़ लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। इनमें से कई आगे हरियाणा और राजस्थान जायेंगे और 2 अगस्त को सावन की शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे।

इस बार 15-20 लाख कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान

इस बार दिल्ली पुलिस 15-20 लाख कांवड़ियों के गंगाजल लेकर दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगा रही है। कांवड़ियों के विश्राम और भोजन के लिए दिल्ली में जगह-जगह कांवड़ कैंप भी लगाए गए हैं। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रूटों की पहचान की है, जहां से कांवड़िये आगे जाएंगे। कांवड़िये दिल्ली से लगी यूपी की अलग-अलग सीमाओं से राजधानी में प्रवेश करेंगे और विभिन्न रास्तों से होकर गुजरेंगे।

जानें कहां मिलेगा ट्रैफिक

दिल्ली में महाराजपुर बॉर्डर या गाजीपुर बॉर्डर से दाखिल होने वाले कांवड़िये रोड नंबर 56, गाजीपुर गोल चक्कर एनएच-24, रिंग रोड और मथुरा रोड से होते हुए बदरपुर बॉर्डर के रास्ते हरियाणा जाएंगे। नोएडा से आ रहे कांवड़िए भी कालिंदी कुंड से मथुरा रोड के रास्ते बदरपुर बॉर्डर होते हुए जाएंगे। कई कांवड़िए रिंग रोड पर आईएसबीटी से मजनूं का टीला, मुकरबा चौक और एनएच-1 होते हुए सिंघु बॉर्डर या टिकरी बॉर्डर की तरफ जाएंगे और वहां से आगे हरियाणा में प्रवेश करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें