Karnataka Gold Theft: कर्नाटक के सिदलघट्टा पुलिस ने बस यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से सोने के गहने चोरी होने के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस की एक विशेष टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से करीब 240 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, बरामद किया गया है।
