Dalit woman killed in Karnataka: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुर कस्बे में 30 वर्षीय एक दलित महिला की सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह हत्या उसके एक परिचित व्यक्ति ने की। पुलिस अधीक्षक (SP) दीपन एम एन ने बताया कि आरोपी रफीक इमामसाब का भी शव रविवार (4 जनवरी) को येल्लापुर के पास जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से कस्बे में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। कई हिंदू संगठनों ने रविवार को येल्लापुर में बंद का ऐलान किया। उन्होंने इस हत्या को 'लव जिहाद' का मामला बताया।
