Get App

विदेश में बसने का सपना देखने वालों की आंखें खुल जाएंगी! पेरिस में रहने वाले तनिष्क ने बताई इस सपने के पीछे की असली कीमत

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में युवक ने बताया कि विदेश जाने की सोच रखने वाले कई भारतीय युवाओं को अक्सर एक जैसी सलाह दी जाती है। लेकिन हकीकत हमेशा ऐसी नहीं होती है। युवक ने बताया कि, विदेश में रहने का फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 7:45 PM
विदेश में बसने का सपना देखने वालों की आंखें खुल जाएंगी! पेरिस में रहने वाले तनिष्क ने बताई इस सपने के पीछे की असली कीमत
विदेश में पढ़ाई करने का खर्च सिर्फ कॉलेज की फीस और हवाई टिकट तक सीमित नहीं होता

विदेश जाकर अच्छी नौकरी, ज्यादा कमाई और बेहतर जीवन जीने का सपना कई भारतीय देखते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विदेश की चमक-दमक और शानदार लाइफस्टाइल देखकर ऐसा लगता है कि वहां सब कुछ कितना आसान है। लेकिन सच्चाई हमेशा ऐसी नहीं होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पेरिस में रहने वाले एक भारतीय युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक ने बताया कि, विदेश में रहने का फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। सोशल मीडिया पर दिखने वाली चमक-दमक देखकर कोई बड़ा फैसला न लें, बल्कि हर पहलू को समझने के बाद ही विदेश जाने का निर्णय करें।

विदेश में बसने वाले लोगों को दी सलाह

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में तनिष्क लोहान ने बताया कि विदेश जाने की सोच रखने वाले कई भारतीय युवाओं को अक्सर एक जैसी सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि कुछ साल के लिए भारत छोड़ दो। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया या किसी भी दूसरे देश चले जाओ। वहां पार्ट-टाइम नौकरी करके हर महीने 2 से 3 हजार यूरो कमा सकते हो। फिर जब फुल-टाइम नौकरी मिल जाएगी, तो जिंदगी पूरी तरह सेट हो जाएगी।"

लोहान ने कहा कि, इस तरह की बातें सुनकर कई लोग विदेश जाने का फैसला कर लेते हैं, लेकिन उन्हें पूरी सच्चाई नहीं बताई जाती। उन्होंने आगे कहा, “अगर आप भी ऐसी बातें सुनकर प्रेरित हो रहे हैं और विदेश आने की सोच रहे हैं, तो पहले इसकी असली हकीकत भी जान लें।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें