'मेरे लिए पार्टी पहले है', राहुल गांधी से मीटिंग में बोले केसी वेणुगोपाल, फिर लगी केरला के नए CM के नाम पर मुहर

वेणुगोपाल ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया जिनमें पार्टी के भीतर मतभेद की बात कही जा रही थी। उन्होंने जोर देकर कहा, "कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है कि मेरी छवि पार्टी से बड़ी हो जाए। मेरे लिए पार्टी और सरकार सबसे ऊपर है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 1:06 PM
Story continues below Advertisement
'मेरे लिए पार्टी पहले है', राहुल गांधी से बोले केसी वेणुगोपाल, केरलम के नए CM बनेंगे वी.डी. सतीशन

केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के 10 दिन बाद आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने वी.डी. सतीशन (VD Satheesan) को केरल का अगला मुख्यमंत्री चुना है। इस बड़े फैसले के बाद पार्टी के दिग्गज नेता और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वे पूरी तरह से पार्टी के फैसले के साथ हैं और सतीशन को अपना पूरा समर्थन देंगे।

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ANI  से कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने स्थिति और फैसला लेने की प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने मुझे बुलाया, मेरी राय पूछी और हम सबने इस पर चर्चा की... मैं विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे इतना समर्थन दिया। आखिरकार, पार्टी ने एक फैसला लिया और एक सच्चे कांग्रेसी के तौर पर हम सब पार्टी के फैसले के साथ हैं।"

'मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं'


फैसले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि उनके मन में किसी तरह की कोई दुविधा नहीं है। उन्होंने कहा, "पार्टी का फैसला ही मेरा फैसला है। मेरा स्टैंड वही है, जो हाईकमान का है। मैं कांग्रेस पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं और जमीन पर हाईकमान के आदेश का पालन किया जाएगा।"

वेणुगोपाल ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया जिनमें पार्टी के भीतर मतभेद की बात कही जा रही थी। उन्होंने जोर देकर कहा, "कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है कि मेरी छवि पार्टी से बड़ी हो जाए। मेरे लिए पार्टी और सरकार सबसे ऊपर है।"

सूत्रों के मुताबिक, के.सी. वेणुगोपाल ने राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान भी यह साफ कर दिया था कि "पार्टी पहले है" और वे सरकार की सफलता के लिए हर संभव काम करेंगे।

इसी कड़ी में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक- अजय माकन, दीपा दासमुंशी और मुकुल वासनिक आज केरल पहुंच रहे हैं ताकि सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

सतीशन के नाम पर क्यों बनी सहमति?

वी.डी. सतीशन पिछले कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के रूप में काफी सक्रिय रहे। उन्हें विधायकों और पार्टी के सहयोगी दलों (UDF) का व्यापक समर्थन हासिल है। पार्टी के भीतर एक बड़े वर्ग का मानना था कि केरल में सत्ता वापसी के बाद एक नई और ऊर्जावान लीडरशिप की जरूरत है।

सतीशन के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने तिरुवनंतपुरम और उनके गृह क्षेत्र में पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का एलान किया जाएगा।

कौन हैं वीडी सतीशन जो बनने जा रहे केरल के नए मुख्यमंत्री? उनकी ये 3 क्वॉलिटी दूसरों पर पड़ गईं भारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।