Khatu Shyam Falgun Mela 2026: बाबा खाटू श्याम के मेले का समय नजदीक आ रहा है। भक्तों में मेले में पहुंचने का उत्साह बढ़ रहा है और प्रशासन सुरक्षित और व्यवस्थित मेला संपन्न कराने के इंतजामों को लेकर बेचैन है। खाटू श्याम मेले को लेकर प्रशासन ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं। 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित होने वाले नववर्ष मेले को लेकर मंदिर कमेटी और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। मेले में करीब 50 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने मेले की तैयारियों को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली है। इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस बार इस मेले में श्रद्धालुओं के लिए पानी, बिस्कुट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी। आइए जानें इनके बारे में
