Kolkata Fire: कोलकाता अग्निकांड में मरने वालों की संख्या हुई 21, 28 लोग अभी भी लापता

Kolkata Fire: 26 जनवरी को कोलकाता के पास लगी आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जले हुए भवनों से 13 और शव बरामद हुए हैं। वहीं 28 लोग अभी भी लापता हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी।

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
कोलकाता अग्निकांड में मरने वालों की संख्या हुई 21, 28 लोग अभी भी लापता

Kolkata Fire: 26 जनवरी को कोलकाता के पास लगी आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जले हुए भवनों से 13 और शव बरामद हुए हैं। वहीं 28 लोग अभी भी लापता हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी।

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा नेताओं के प्रस्तावित दौरे से पहले अधिकारियों ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर सार्वजनिक आवाजाही पर रोक लगा दी है।

बता दें कि इस भीषण अग्निकांड में शहर के पास दक्षिण 24 परगना जिले के आनंदपुर में दो गोदाम और एक मोमो कंपनी की फैक्ट्री जलकर राख हो गई।


मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "घटना की प्रकृति और भारी क्षति को देखते हुए, मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।"

मौजूदा स्थिति को देखते हुए और भाजपा नेताओं के प्रस्तावित दौरे से पहले, बुधवार आधी रात से भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "कानून व्यवस्था बनाए रखने और बचाव एवं पहचान कार्य में सुविधा प्रदान करने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है।"

अधिकारियों ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा करने और पास के एक मंदिर से घटनास्थल तक पदयात्रा निकालने की अनुमति के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। न्यायालय के एक सूत्र के अनुसार, इस मामले की सुनवाई गुरुवार को न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष द्वारा किए जाने की संभावना है।

बता दें कि रविवार रात लगी इस भीषण आग में गोदाम और एक फैक्ट्री पूरी तरह तबाह हो गई। आग के बाद वहां जली हुई इमारतें और मजदूरों के शव मिले हैं।

शवों के पहचान के लिए की जाएगी डीएनए जांच

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए 21 शवों या उनके हिस्सों की पहचान के लिए गुरुवार से डीएनए जांच शुरू की जा सकती है।

अधिकारी ने कहा, "इस मामले में डीएनए प्रोफाइलिंग बेहद जरूरी है क्योंकि कई शव बुरी तरह से झुलसे हुए हैं और पारंपरिक तरीकों से उनकी पहचान संभव नहीं है।"

यह भी पढे़ं: Telangana Nurse Kills Parents: लव मैरिज के लिए नर्स बेटी ने पार की सारी हदें! अपने ही माता-पिता को दे दिया जहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।