Pulwama: साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को पुलवामा पुलिस ने 44 आरआर शादिमार्ग और सीआरपीएफ की 183वीं बटालियन के साथ मिलकर शनिवार सुबह एक संयुक्त अभियान चलाया। जॉइंट ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
बता दें कि, राजपोरा क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उसके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। यह कार्रवाई क़सबयार इलाके के सीबी नाथ रोड पर की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान काचीपोरा निवासी मोहम्मद उमर मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक स्टार पिस्टल, पिस्टल की मैगज़ीन, जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। एक अधिकारी के अनुसार, इस मामले में राजपोरा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से एक स्टार पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, एक चीनी ग्रेनेड और पाकिस्तान में बना ग्रेनेड शामिल है। इसके अलावा एक आईफोन 13 प्रो मैक्स और एयरटेल का सिम कार्ड भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में राजपोरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 75/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े और खुलासे हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी मान रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, समय पर की गई गिरफ्तारी से इलाके में किसी बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने में मदद मिली है।