Get App

Kolkata Gangrape Case: शरीर पर काटने और खरोंचने के निशान...मेडिकल रिपोर्ट में लॉ स्टूडेंट से हैवानियत की हुई पुष्टि

Kolkata Gangrape Case: मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि छात्रा के गले और शरीर के ऊपरी हिस्से पर खरोंच और चोटों के निशान मिले हैं। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य आरोपी 31 वर्षीय मोनोजीत मिश्रा है, जो तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) से जुड़ा हुआ बताया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 2:48 PM
Kolkata Gangrape Case: शरीर पर काटने और खरोंचने के निशान...मेडिकल रिपोर्ट में लॉ स्टूडेंट से हैवानियत की हुई पुष्टि
कोलकाता के लॉ कॉलेज में हुई गैंगरेप की घटना ने बंगाल समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज में हुई गैंगरेप की घटना ने बंगाल समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 25 जून की रात एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की घटना में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मेडिकल जांच कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में की गई है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने, शरीर पर काटने और नाखून से खरोंचने व मारपीट करने के निशान मिले हैं।

मेडिकल रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि छात्रा के गले और शरीर के ऊपरी हिस्से पर खरोंच और चोटों के निशान मिले हैं। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य आरोपी 31 वर्षीय मोनोजीत मिश्रा है, जो तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) से जुड़ा हुआ बताया गया है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना से जुड़े दो अन्य आरोपियों की पहचान जैब अहमद (19) और प्रमित मुखोपाध्याय (20) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कॉलेज के तीसरे सेमेस्टर के छात्र हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वीडियो फुटेज किसी और नंबर पर भी भेजा गया था या नहीं।" इसके साथ ही, पीड़िता की मेडिकल भी कराई जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें