Kuno Park News: दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाई गई मादा चीता 'गामिनी' ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार (18 फरवरी) को यह जानकारी दी। यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि चीतों भारत में फिर से बसाने के कार्यक्रम की दिशा में यह एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि दूसरी बार मां बनी गामिनी ने कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है।
