Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध लड़ रहे ईरान को भारत की ओर से मदद भेजी जा रही है। बता दें कि, कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में लोगों ने युद्धग्रस्त ईरान के लिए दान एकत्र किया है। इसमें कैश, सोना-चांदी और तांबे के बर्तन जैसी चीजें शामिल थीं। ईरानी दूतावास ने इस मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा सामने आए वीडियो में लोग एक जगह जुटकर अपने गहने और पैसे सहयोग के तौर पर दे रहे हैं। यह पहल ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में हालात बिगड़ रहे हैं और आम लोगों पर इसका असर पड़ रहा है।
ईरानी दूतावास ने एक्स (सोशल मीडिया मंच) पर तस्वीरों के साथ आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के दयालु लोगों की मानवीय सहायता और हार्दिक एकजुटता को कभी नहीं भुलाया जाएगा।वहीं बडगाम के विधायक मुंतजिर मेहदी ने भी ईरान के लोगों के साथ खड़े होने की बात कही। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी ईरान के प्रति अपना समर्थन जताया और राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं और इंसानियत को सबसे ऊपर रखना जरूरी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इसे एक छोटा सा सहयोग बताया, लेकिन मदद और एकजुटता का बड़ा संदेश दिया।
ईरान से जुड़ा मौजूदा तनाव, जिसमें सैन्य गतिविधियां और कूटनीतिक दबाव बढ़ा है, लगातार वैश्विक ध्यान खींच रहा है। ऐसे हालात में अलग-अलग देशों से शांति की अपील और प्रभावित लोगों के समर्थन में आवाजें लगातार मजबूत होती जा रही हैं। । ईरान ने इस मदद के लिए भारतीयों का शुक्रिया अदा किया है। भारत में स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतावास ने इस मदद के बाद एक्स पर पोस्ट में कहा, "भारत के सम्मानित लोगों की ओर से सहायता दी जा रही है। हम भारत के दयालु लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।"