Goa Nightclub Fire Case: नॉर्थ गोवा के नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को मंगलवार यानी आज थाईलैंड से डिपोर्ट कर दिया गया है। लूथरा ब्रदर्स को बैंकॉक से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है और उनके आज देर रात तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। बता दें कि नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों भाई फरार हो गए थे।
