Get App

Maharashtra Assembly Threat: महाराष्ट्र विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra Assembly Threat: गुरुवार सुबह महाराष्ट्र विधानसभा को ईमेल के जरिए बम और मिसाइल हमले की धमकी मिली। विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे ने बताया कि ईमेल में मिली धमकी के चलते डॉग स्क्वाड को पूरे विधानसभा परिसर की जांच और मामले की छानबीन के लिए बुलाया गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 2:11 PM
Maharashtra Assembly Threat: महाराष्ट्र विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra Assembly Threat: गुरुवार सुबह महाराष्ट्र विधानसभा को ईमेल के जरिए बम और मिसाइल हमले की धमकी मिली। विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे ने बताया कि ईमेल में मिली धमकी के चलते बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) और डॉग स्क्वाड को पूरे विधानसभा परिसर की जांच और मामले की छानबीन के लिए बुलाया गया।

गृह राज्य मंत्री संजय भोयर ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल दिया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। भोयर ने कहा कि आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

भोयर ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है और प्रथम दृष्टया यह झूठी धमकी प्रतीत होती है। ज्यादातर विधायक सुबह इतनी जल्दी विधानसभा नहीं पहुंचे थे, इसलिए उन्हें बाहर निकालने की कोई जरूरत नहीं थी।

बता दें कि गुरुवार सुबह 6:57 बजे कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) की ईमेल आईडी पर बम और मिसाइल से हमले की धमकी भरा ईमेल आया। इसलिए इमरजेंसी के तौर पर बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) और डॉग स्क्वाड ने पूरे विधान भवन परिसर की जांच की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें