Maharashtra Civic Polls: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद पुणे महानगरपालिका चुनाव में पूजा मोरे जाधव की उम्मीदवारी वापस ले ली है। पूजा मोरे को 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए सहयोगी दल RPI (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) के कोटे के तहत वार्ड नंबर दो से उम्मीदवार के रूप में बीजेपी की ओर से एबी फॉर्म (नामांकन दाखिल करने के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज) दिया गया था।
