Mumbai BMC elections 2026: महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए होने वाले महत्वपूर्ण चुनावों के लिए प्रचार अभियान मंगलवार (13 जनवरी) को समाप्त हो गया। इस बीच, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग शहरों में कैश और महंगे सामानों की जब्ती की है। न्यूज 18 के मुताबिक उल्हासनगर, नालासोपारा और पिंपरी-चिंचवड से ऐसी खबरें सामने आई हैं। सभी की निगाहें मुंबई में BMC के लिए होने वाले बड़े मुकाबले पर टिकी हैं। यहां BJP के नेतृत्व वाला 'महायुति' ठाकरे बंधुओं की चुनौती का सामना कर रहा है।
