Get App

Maharashtra Civic Polls: पुणे में शिवसेना नेता ने निगल लिया साथी उम्मीदवार का चुनावी फॉर्म

Maharashtra Civic Polls: सीनियर इंस्पेक्टर राहुल खिलारे ने बताया कि पार्टी ने सबसे पहले वार्ड 36 A के लिए नामांकन पत्र जमा करने वाले पार्टी कार्यकर्ता मचिंद्रा धवाले को फॉर्म जारी किया था। बाद में, आरोपी को भी एक दसूरा AB फॉर्म जारी किया गया, जिसने मंगलवार को अपने दस्तावेज जमा किए

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 5:19 PM
Maharashtra Civic Polls: पुणे में शिवसेना नेता ने निगल लिया साथी उम्मीदवार का चुनावी फॉर्म
Maharashtra civic polls: पुणे में शिवसेना नेता ने निगल लिया साथी उम्मीदवार का चुनावी फॉर्म

पुणे नगर निगम (PMC) के धनकावड़ी-सहकारनगर वार्ड से शिवसेना के एक उम्मीदवार के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने दोपहर में वार्ड कार्यालय में पार्टी के एक दूसरे सदस्य के A और B फॉर्म को खा लिया और निगल लिया था। सहायक चुनाव अधिकारी और नायब तहसीलदार मनीषा भुटकर ने भारती विद्यापीठ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उम्मीदवार के खिलाफ BNS की धारा 132 (लोक सेवक के खिलाफ हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 324 (शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया।

सीनियर इंस्पेक्टर राहुल खिलारे ने बताया कि पार्टी ने सबसे पहले वार्ड 36 A के लिए नामांकन पत्र जमा करने वाले पार्टी कार्यकर्ता मचिंद्रा धवाले को फॉर्म जारी किया था।

बाद में, आरोपी को भी एक दसूरा AB फॉर्म जारी किया गया, जिसने मंगलवार को अपने दस्तावेज जमा किए।

खिलारे ने कहा, “आरोपी बुधवार को वार्ड कार्यालय गया और उम्मीदवारों की लिस्ट और फॉर्म वाली फाइल मांगी। फाइल मिलने के बाद, उसने धवाले का फॉर्म निकाला और उसे फाड़ने की कोशिश की। जब अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, तो वह वॉशरूम की ओर भागा और फॉर्म को निगल गया। दस्तावेज बरामद नहीं किया जा सका।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें