पहले हाथ जोड़ा और फिर 17वीं मंजिल से लगा दी छलांग, सोलापुर के मशहूर बेकरी मालिक ने दी जान

कुछ लोगों ने पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजfल पर एक व्यक्ति को हाथ जोड़कर खड़े देखा, तो उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 10:59 PM
Story continues below Advertisement
सुनील सदारंगानी के सुसाइड की खबर ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

सोलापुर की 'मशहूर मुल्तानी' बेकरी के मालिक सुनील सदारंगानी के सुसाइड की खबर ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 60 वर्षीय सुनील ने विजयपुर रोड स्थित 'पनाश अपार्टमेंट' की 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान ले ली। 59 साल के सुनील ने विजयपुर रोड पर स्थित सबसे ऊंची इमारत पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि नीचे कूदने से पहले सुनील हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे।

17वीं मंजिल से कूदकर दी जान

गुरुवार दोपहर कुछ लोगों ने पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजfल पर एक व्यक्ति को हाथ जोड़कर खड़े देखा,  तो उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सिक्योरिटी गार्ड तुरंत 17वीं मंज़िल पर पहुंचा और सुनील सदारंगानी को समझाकर सुरक्षित नीचे आने के लिए मना लिया। नीचे आने के बाद सदारंगानी ने कहा कि उनकी कार की चाबियां ऊपर ही रह गई हैं, इसलिए वह दोबारा ऊपर चले गए। लेकिन दुर्भाग्य से, इससे पहले कि गार्ड कुछ कर पाता, सदारंगानी ने इमारत से नीचे छलांग लगा दी। यह देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


वीडियो हो रहा वायरल 

यह दुखद घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विजयपुर नाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादासाहेब गायकवाड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जाने माने व्यारी थे सुनील सदारंगानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील सदारंगानी उस दोपहर खुद गाड़ी चलाकर वहां पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार पनाश अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी की और लिफ्ट का इस्तेमाल करने के बजाय सीढ़ियों से ऊपर चले गए। शुरुआत में किसी को यह नहीं पता था कि वह कौन हैं, लेकिन बाद में पुलिस ने उनकी कार की नंबर प्लेट के ज़रिए उनकी पहचान की। सुनील मोतीलाल सदारंगानी मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक थे और सोलापुर के जाने-माने कारोबारी माने जाते थे। इसके अलावा, वह सोलापुर के प्रमुख व्यक्ति राजकुमार राठी के दामाद भी थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, और पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

मुल्तानी बेकरी कुछ समय पहले बंद हो चुकी थी। इसके बाद सुनील सदारंगानी पुणे के खराड़ी इलाके में रहने लगे थे। करीब चार दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ सोलापुर लौटे थे और वहां दोबारा बसने की योजना बना रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। इन्हीं समस्याओं के कारण वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थे। बताया गया है कि वह इसके लिए एक मानसिक चिकित्सक से इलाज भी करवा रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।