महाराष्ट्र से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई, जहां एक लड़के को ग्लू की लत इस कदर थी कि उसने अपने माता-पिता और दादी पर हमला कर दिया। बीड जिले के परली शहर में ग्लू की लत के चलते एक शख्स ने अपने माता-पिता और दादी पर चाकू से हमला कर दिया, क्योंकि उन्होंने उसे पैसे देने से मना कर दिया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि वह ग्लू के लिए पैसा मांग रहा था, जो घर वालों ने उसे देने से इनका कर दिया।
अरबाज रमजान कुरैशी की दादी जुबेदा कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता का अंबाजोगाई के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी ने अपने परिवार से पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति ने हिंसा पर उतरकर अपने माता-पिता और दादी को चाकू मार दिया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गोंद का नशा एक बड़ी समस्या है, जो ज्यादातर युवाओं और यहां तक कि नाबालिगों में भी देखी जाती है। चिपकने वाले पदार्थों और पेंट थिनर में मौजूद टॉलीन नाम का एक जहरीला केमिकल, दिमाग की सेल में घुलकर मतिभ्रम पैदा करता है। इससे सुनने की क्षमता कम हो सकती है, गुर्दे और लीवर को नुकसान पहुंच सकता है, और यहां तक कि नर्व से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
ग्लू से कैसै होता है नशा?
ग्लू से नशे की लत एक प्रकार की नशे की लत है, जिसमें व्यक्ति गोंद (ग्लू) को सुखा कर उसकी गैस या भाप सूंघता है। यह नशा बहुत जल्दी दिमाग पर असर करता है और लंबे समय तक इस्तेमाल से व्यक्ति की सेहत और दिमाग पर गंभीर नुकसान पहुंचता है।
ग्लू के नशे से होने वाले असर