Sunetra Pawar: डिप्टी CM सुनेत्रा पवार को मिली इन 3 विभागों की जिम्मेदारी, CM फडणवीस के पास वित्त विभाग

Sunetra Pawar: इससे पहले दिवंगत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई के लोक भवन में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह इस पद को संभालने वाली राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। इससे पहले यह जिम्मेदारी अजीत पवार के पास थी, जिनका बुधवार को बारामती में हुए विमान हादसे में दुखद निधन हो गया था

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 8:04 PM
Story continues below Advertisement
सुनेत्रा पवार को विभागों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के बाद, उन्हें विभागों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। ताजा विभागों के बंटवारे के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को तीन अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्हें आबकारी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ जैसे अहम विभाग सौंपे गए हैं। उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली सुनेत्रा पवार राज्य उत्पाद शुल्क और खेल से जुड़े विभागों की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, राज्य के सबसे महत्वपूर्ण योजना और वित्त विभाग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिए गए हैं। ये विभाग पहले दिवंगत अजित पवार के पास थे, लेकिन अब सीधे मुख्यमंत्री के अधीन रहेंगे।

महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री 

इससे पहले दिवंगत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई के लोक भवन में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह इस पद को संभालने वाली राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। इससे पहले यह जिम्मेदारी अजीत पवार के पास थी, जिनका बुधवार को बारामती में हुए विमान हादसे में दुखद निधन हो गया था। शपथ ग्रहण के दौरान हॉल “अजित दादा अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां मौजूद थे, जिन्होंने अपने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सुनेत्रा पवार को बधाई दी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री का पद संभालने पर बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि सुनेत्रा पवार राज्य के लोगों के कल्याण के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी और दिवंगत अजीत पवार के सपनों और सोच को आगे बढ़ाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश उनके हौसले और संकल्प को और मजबूत करता है। सुनेत्रा पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री का आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा है। महाराष्ट्र की सेवा की नई जिम्मेदारी संभालते समय उनके शब्दों ने जनता के कल्याण के लिए काम करने का आत्मविश्वास बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प पर पहले से ज्यादा दृढ़ हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के विश्वास के लिए दिल से धन्यवाद दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।