Dwarka Pond Accident: दिल्ली के द्वारका में बड़ा हादसा, गोल्फ कोर्स परिसर के तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

Dwarka Pond Accident: गुरुवार सुबह दिल्ली के द्वारका स्थित गोल्फ कोर्स परिसर में बने DDA तालाब में 8-10 साल तक की आयु के तीन बच्चे डूब गए। अधिकारियों के अनुसार, सुबह 7 बजे के कुछ ही समय बाद सेक्टर 23 पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली।

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 1:45 PM
दिल्ली के द्वारका में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

Dwarka Pond Accident: गुरुवार सुबह दिल्ली के द्वारका स्थित गोल्फ कोर्स परिसर में बने DDA तालाब में 8-10 साल तक की आयु के तीन बच्चे डूब गए। अधिकारियों के अनुसार, सुबह 7 बजे के कुछ ही समय बाद सेक्टर 23 पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली, जिसके बाद स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अन्य कर्मचारियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीमों ने तीनों बच्चों को तालाब में डूबा हुआ पाया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों की सहायता से उन सभी को पानी से बाहर निकाल लिया गया, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

पुलिस ने दी जानकारी


पुलिस ने बताया कि बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर पड़े मिले, जिससे जांचकर्ताओं को संदेह हुआ कि बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे होंगे और गलती से डूब गए होंगे। बता दें कि यह घटना द्वारका के सेक्टर 24 स्थित गोल्फ कोर्स परिसर में बने तालाब में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की पहचान करने और उनके परिवारों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस क्षेत्र में उनके डिटेल्स से मेल खाने वाली किसी भी गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं सबूत जटाने और उनका विश्लेषण करने के लिए फोरेंसिक टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि डूबने की घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Sultanpur Storm News: यूपी के सुल्तानपुर में मौसम का तांडव, आंधी-बारिश दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।