Get App

स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड और ओडिशा में 7 ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की रांची टीम ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17 के तहत झारखंड और ओडिशा में कुल 7 ठिकानों पर सर्च और सीजर ऑपरेशन शुरू किया है।

shankar anandअपडेटेड Sep 18, 2026 पर 9:54 AM
स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड और ओडिशा में 7 ठिकानों पर छापेमारी
स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड और ओडिशा में 7 ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की रांची टीम ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17 के तहत झारखंड और ओडिशा में कुल 7 ठिकानों पर सर्च और सीजर ऑपरेशन शुरू किया है। यह पूरी कार्रवाई झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (JSCB) की सरायकेला ब्रांच में हुई कथित बड़े पैमाने की धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है।

सरायकेला ब्रांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप

जांच एजेंसी के मुताबिक यह मामला झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (JSCB) की सरायकेला शाखा में हुए कथित बड़े वित्तीय घोटाले से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया है कि व्यवसायी संजय कुमार डालमिया पर बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत कर झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है। ईडी की इस जांच का मुख्य फोकस कारोबारी संजय कुमार डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के बीच की इसी कथित सांठगांठ पर टिका है।

PMLA की धारा 17 के तहत 7 ठिकानों पर छापेमारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें