Manipur Violence: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा अगवा किए गए मैतेई समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मायांगलांबम ऋषिकांत सिंह का बुधवार (21 जनवरी) को तुइबोंग इलाके में स्थित उनके घर से अपहरण कर लिया गया। फिर नटजांग गांव के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले का एक परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर पीड़ित व्यक्ति हत्या से कुछ पल पहले अपनी जान की भीख मांगता दिख रहा है।
