Get App

'मराठी मानुष इस पाप को कभी माफ नहीं करेंगे'; BMC चुनाव में ऐतिहासिक हार पर उद्धव ठाकरे का पहला बयान

Maharashtra BMC Chunav Result 2026: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे कहा कि BJP जमीनी स्तर पर पार्टी को खत्म करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि हर संभव तरीका अपनाने के बावजूद वफादारी नहीं खरीद पाए। मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने BJP पर धोखे से जीतने और मुंबई के भविष्य को निशाना बनाने का आरोप लगाया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 6:36 PM
'मराठी मानुष इस पाप को कभी माफ नहीं करेंगे'; BMC चुनाव में ऐतिहासिक हार पर उद्धव ठाकरे का पहला बयान
Maharashtra BMC Chunav Result 2026: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि BJP मुंबई को गिरवी रखना चाहती है

Maharashtra BMC Chunav Result 2026: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार (17 जनवरी) को कहा कि अगर भगवान की इच्छा हुई तो पार्टी मुंबई में अपना मेयर नियुक्त करने में सफल हो सकती है। मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर धोखे से जीतने का आरोप लगाया। ठाकरे का यह बयान बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गठबंधन द्वारा बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव जीतने के एक दिन बाद आई है।

BJP-शिवसेना गठबंधन द्वारा ठाकरे परिवार से बीएमसी की सत्ता छीनने के एक दिन बाद उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। ठाकरे ने आरोप लगाया कि BJP मुंबई को गिरवी रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी ने धोखे से चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि मराठी मानुष इस पाप को कभी माफ नहीं करेंगे।

ठाकरे ने कहा कि मुंबई में शिवसेना (UBT) का मेयर बनाना उनका सपना है। अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो यह सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह गलतफहमी है कि उसने शिवसेना (UBT) को खत्म कर दिया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा, "शिवसेना को BJP जमीनी स्तर पर खत्म नहीं कर सकी।" प्रत्यक्ष रूप से उनका इशारा बीएमसी चुनावों में शिवसेना (UBT) द्वारा जीती गई 65 सीटों की ओर था। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP निष्ठा खरीदने के लिए साम-दाम दंड भेद का इस्तेमाल कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें