Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के कोनसीमा ज़िले के रायवरम मंडल में स्थित लक्ष्मी गणपति बाना सांचा पटाखा फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। हादसे में 7 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अनापर्थी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारूद तैयार करते समय शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी

अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 2:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद  पटाखा फैक्ट्री में इस दौरान कारखाने में भीषण विस्फोट हुए, जिनकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 8 घायल हैं।

इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं।

 शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग 

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा ज़िले के रायवरम मंडल में स्थित लक्ष्मी गणपति बाना सांचा पटाखा फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। हादसे में 7 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अनापर्थी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारूद तैयार करते समय शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस हादसे में आठ अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है।


ज़िला पुलिस और फायरब्रिगेड विभाग की टीमें हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ आसपास के इलाके को सुरक्षित करने में जुट गईं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि आग दोबारा न भड़के और नजदीकी घरों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अधिकारी अब हादसे के असली कारणों की जांच कर रहे हैं और मृतकों व घायलों की सही संख्या की पुष्टि की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश

वहीं इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया और मंत्री और अधिकारियों को घायलों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने घटना की जांच का आदेश देते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिले। YSRCP प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी दुख जताया और सरकार से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया।

खबर अपडेट हो रही है...

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।