Get App

Mausam Alert: बिहार, बंगाल से तमिलनाडु और राजस्थान तक आंधी-पानी की चेतावनी, इन 10 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Mausam Alert: 19 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। IMD ने बिहार, बंगाल, राजस्थान, ओडिशा समेत 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 50 किमी/घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 19, 2026 पर 11:29 AM
Mausam Alert: बिहार, बंगाल से तमिलनाडु और राजस्थान तक आंधी-पानी की चेतावनी, इन 10 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 सितंबरके लिए देश भर का ताजा मौसम बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज देश के 10 से भी अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गरज-चमक, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा। बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा से लेकर दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

अंडमान में बहुत भारी बारिश, इन 10 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

IMD द्वारा जारी 19 सितंबर के बुलेटिन के मुताबिक, द्वीपीय क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, केरल व माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल और तेलंगाना के अलग अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बिहार, अंडमान और तमिलनाडु में 40 से 50 kmph की रफ्तार से आंधी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें