Get App

Meat Ban Open Sale: बिहार में अब खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, मीट बेचने को लेकर नीतीश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

Bihar Ban Open Meat Sale: बिहार में भी मीट और मछली की बिक्री पर उत्तर प्रदेश की तरह ही कड़े नियम लागू होने वाले हैं। नीतीश कुमार सरकार मीट की खुली बिक्री पर रोक लगाने जा रही है। डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय कुमार सिन्हा ने ऐलान किया है कि अब पूरे राज्य में मीट की खुली बिक्री की इजाजत नहीं होगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 3:34 PM
Meat Ban Open Sale: बिहार में अब खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, मीट बेचने को लेकर नीतीश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
Bihar Ban Open Meat Sale: बिहार में अब खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगा दी गई है

Bihar Ban Open Meat Sale: बिहार में अब खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जी हां, बिहार में भी मीट की बिक्री पर उत्तर प्रदेश की तरह ही कड़े नियम लागू होने वाले हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने ऐलान किया है कि अब पूरे राज्य में मीट की खुली बिक्री की इजाजत नहीं होगी। सिन्हा के मुताबिक, नए नियम लागू होने के बाद सिर्फ लाइसेंस वाले दुकानदार ही मीट बेच पाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा। किसी भी सेलर को बिना सही इजाजत के काम करने की अनुमति नहीं होगी।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मीट की खुली बिक्री की अब इजाजत नहीं होगी। सिर्फ लाइसेंस वाले सेलर ही मीट बेच सकते हैं। सभी को नियमों का पालन करना होगा, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीडिया से कहा, "सरकार नए नियम बना रही है। उन्हें सख्ती से लागू किया जाएगा। किसी भी हालत में खुले में मीट बेचने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ सही ऑथराइजेशन वाले ही मीट बेच पाएंगे।"

उन्होंने नए नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की भी चेतावनी दी। पिछले साल मार्च में उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक जगहों के 500 मीटर के अंदर मीट बेचने पर बैन लगा दिया था। सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) को इस आदेश सख्ती से लागू करने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। सिन्हा के अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बिहार में खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की पु्ष्टि की है।

सिंह ने मंगलवार को कहा, "राज्य सरकार को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा। यह सराहनीय कदम है, मैं विजय बाबू को धन्यवाद देता हूं। खुले में मीट काटना और बेचना प्रतिबंधित किया गया, यह स्वागत योग्य कदम है। मैं डीएम से भी अनुरोध करूंगा कि इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह पर्यावरण के खिलाफ है। स्वच्छता के खिलाफ है। विजय बाबू ने सराहनीय कदम उठाया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें