3-Hour Takedown Mandate: बीते दिनों भारत सरकार ने आईटी नियमों में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए। नए संशोधन के तहत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि किसी भी गैर-कानूनी कंटेंट को सरकारी आदेश मिलने के मात्र 3 घंटे के भीतर हटाना होगा। अब Meta ने सरकार के नए आईटी नियमों में किए गए संशोधनों पर अपनी चिंता जाहिर की है। मेटा का कहना है कि इतने कम समय में आदेश का पालन करना 'ऑपरेशनल' तौर पर एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
