केंद्र सरकार शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लेना जा रही है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 (MGNREGA) यानी मनरेगा का नाम बदलकर "पूज्या बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी विधेयक 2025" करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक 12 दिसंबर को हो रही है।
