आज होगी ब्लैकआउट-मॉक ड्रिल की प्रैक्टिस, 244 जगहों पर इतने बजे होगा Blackout और बजेगा साइरन

Mock Drill Blackout Timing: भारत में आज बुधवार 7 मई 2025 को देश में मॉक ड्रिल ऑपरेशन प्रैक्टिस की जाएगी। देश में मॉकड्रिल के अलावा ब्लैकआउट की भी प्रैक्टिस होगी। यह प्रैक्टिस देश के 244 स्थानों पर की जाएगी

अपडेटेड May 07, 2025 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
Mock Drill Blackout Timing: भारत में आज बुधवार 7 मई 2025 को एक पूरे देश में मॉक ड्रिल ऑपरेशन प्रेक्टिस की जाएगी।

Mock Drill Blackout Timing: भारत में आज बुधवार 7 मई 2025 को देश में मॉक ड्रिल ऑपरेशन प्रैक्टिस की जाएगी। देश में मॉकड्रिल के अलावा ब्लैकआउट की भी प्रैक्टिस होगी। यह प्रैक्टिस देश के 244 स्थानों पर की जाएगी। होम मिनिस्ट्री (MHA) यह ड्रिल भारत-पाकिस्तान वार जैसे हालात से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए कर रहा है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और बढ़ते राजनीतिक तनाव को देखते हुए ये मॉक ड्रिल की जा रही है। इसका मकसद नागरिकों और प्रशासन को किसी भी बाहरी हमले या युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैयार करना है।

भारत ने पाकिस्तान को दिया जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले का भारत ने मंगलवार 6 मई की रात पाकिस्तान को जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में 9 आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मंगलवार रात हमला किया। भारतीय सेना ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।


आज होगी मॉकड्रिल और ब्लैकआउट की प्रैक्टिस

इस प्रैक्टिस में एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट, इमरजेंसी एग्जिट और बचाव अभियान जैसे कई ड्रिल शामिल होंगी। यहां जानें देश के किन-किन शहरों मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट की प्रैक्टिस की जाएगी।

ड्रिल और ब्लैकआउट का समय और जगह

दिल्ली: 4 बजे से 7 बजे तक मॉक ड्रिल चलेगी।

झांसी (उत्तर प्रदेश): रिजर्व पुलिस लाइन में 4 बजे से ड्रिल शुरू होगी।

बरेली (यूपी): 8:00 से 8:10 बजे तक पूरे जिले में ब्लैकआउट होगा। डीएम अविनाश सिंह ने नागरिकों से लाइट, इन्वर्टर बंद करने और फोन या टॉर्च का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

केरल: सभी 14 जिलों में 4 बजे से मॉक ड्रिल शुरू होगी।

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश): कोठा जलारीपेटा में 4 बजे एयर रेड सायरन बजेगा और 7 बजे ब्लैकआउट होगा।

देहरादून (उत्तराखंड): 4 बजे से धारा पुलिस चौकी, जिला कलेक्ट्रेट सहित पांच स्थानों पर सायरन बजेंगे।

कलपक्कम (तमिलनाडु): मद्रास एटॉमिक पावर स्टेशन और चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में 4 से 4:30 बजे तक प्रैक्टिस होगी।

होम मिनिस्ट्री ने बताया कि यह मॉक ड्रिल इंटिग्रेटेड रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) का हिस्सा है, जिससे किसी भी इमरजेंसी के समय हवाई हमले में नागरिकों को सुरक्षित किया जा सके। मेट्रो शहरों से लेकर गांवों तक में सायरन, ब्लैकआउट और एग्जिट प्रोसेस का प्रैक्टिस किया जा रहा है। इससे आम लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और इमरजेंसी में देश की नागरिक सुरक्षा प्रणाली की मजबूती तय करना है।

Gold Price Today: भारत-पाकिस्तान तनाव और फेडरल रिजर्व बैठक के कारण गिरा सोना, 880

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।