Modi Govt 11 Year Journey: मोदी सरकार के 11 साल, सुधारों और समावेशी शासन के लिए दुनिया भर में बने रोल मॉडल

Modi Government 11-year journey: अपने 11 साल के प्रधानमंत्रित्व के काल में पीएम नरेंद्र मोदी ने न केवल लोगों को आकांक्षा रखने के लिए प्रेरित किया है। बल्कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी सरकारी सहायता भी दी है। मकसद ये कि हर भारतीय 'अमृत काल' में भारत की विजय गाथा का हिस्सा बन सके

अपडेटेड Jun 06, 2025 पर 4:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Modi Government 11-year journey: विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल

Modi Government 11-year journey: ये नए भारत की कहानी है। ये पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नीति निर्माण के 14 पहलुओं यानि बुनियादी ढांचे से होते हुए विदेश नीति से लेकर सामाजिक न्याय तक भारत के परिवर्तन को दर्शाने वाले एक संग्रह है। पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तिका सरकार ने तैयार कर ली है। इस पुस्तिका का शीर्षक है 'विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल...'।

पुस्तिका में बताया गया है कि पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित होने और 2014 में देश का पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सुधारों और शासन में एक मानदंड स्थापित किया है। ये न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई देशों के लिए समावेशी विकास का रोड मॉडल बन गया है।

अपने 11 साल के प्रधानमंत्रित्व के काल में पीएम मोदी ने न केवल लोगों को आकांक्षा रखने के लिए प्रेरित किया है। बल्कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी सरकारी सहायता भी दी है। मकसद ये कि हर भारतीय 'अमृत काल' में भारत की विजय गाथा का हिस्सा बन सके।


इसमें वंचितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को अवसर दिलाने से जुड़ी 11 साल की गाथा है। इस पुस्तिका को सरकार और बीजेपी के संगठन के द्वारा से देश के जन जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम शुरु होगा। ये काम 9 जून को शुरु होगा जब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने जा रहे हैं।

11 साल की उपलब्धियों पर केंद्रीत है 14 अध्याय

पुस्तिका में कुल 11 अध्याय हैं। पहला अध्याय है गरीबों की सेवा और वंचितों का सम्मान। डीबीटी हो या बिजली, पानी, शौचालय जैसी सुविधाएं गरीब तक पहुंचाने की योजनाओं ने जमीनी स्तर पर क्रांति ला दी है। इन योजनाओं ने गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सम्मान और सुरक्षा के भाव से भर दिया है। इसमें देश की कुल 81 करोड से अधिका जनता को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को तहत मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शोचालयों का निर्माण, पीएम आवास योजना, मुद्रा योजना, 112 अकांक्षी जिलों को विकास की राह पर डालना है।

दूसरे अध्याय है किसानों का कल्याण सुनिश्चित...। किसानो की आय बढाना खेती का खर्च कम करना, बीज से लेकर बाजार तक किसानों को आधुनिक सुविधाएं देना ही मोदी सरकार की प्राथमिकताएं हैं। जाहिर है पिछले 11 सालों में भारतीय कृषि क्षेत्र से जुडी पूरी व्यवस्था में व्यापक बदलाव हुआ है। पीएम मोदी का यही सपना है कि दुनिया के हर खाने की मेज पर भारतीय उत्पाद हों।

तीसरा अध्याय है नारी शक्ति को मिला नया बल। पुस्तिका के मुताबिक पहले के दौर में योजनाओं के नाम पर महिलाओं की आंखों में धुल झोंका जाता था। मोदी सरकार के दौरान महिलाएं विकास में वास्तविक भागीदार बन गयीं हैं। अब भारत में महिला विकास नहीं, महिलाओं के नेतृत्व वावा विकास हो रहा है।

चौथा अध्याय है भारत की अमृत पीढी हो रही है सशक्त। इस शक्ति को लेकर पीएम मोदी का एक बयान खासा चर्चित रहा है कि दुनिया ने मान लिया है कि भारत के पास दो असीमित शक्तियां जनसांख्यिकी और लोकतंत्र है। यानि भारत मे दुनिया की सबसे ज्यादा युवा आबादी है जिसे पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकारअपनी क्षमता का पूरी तरह दोहने करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऑपरेशन सिंदूर-पहलगाम हमले का सटीक सैनिक जवाब का भी जिक्र

इसके अलावे पांचवे अध्याय में मध्यम वर्ग का जीवन हुआ आसान। छठे में सभी के लिए सस्ती, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं। सातवें में राष्ट्र प्रथम विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी एक अध्याय समर्पित है। राष्ट्रीय सुरक्षा वाले अध्याय में "ऑपरेशन सिंदूर' और भारत के सटिक सैनिक जवाब का उल्लेख भी है।

इसमें बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को शुरु किया गया था। ये पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए भारत की तीनों सेनाओं द्वारा संयत, केंद्रीत और गैर-एस्केलेटरी सटीक सैन्य जवाब था।

भारत के एकीकृत कमान और नियंत्रण रणनीति के माध्यम से समन्वित, इसमें सीमा पार 9 आतंकी शिविरों को ध्वस्त किया गया। इस ऑपरेशन ने भार की सयुक्त बल क्षमता, रणनीतिक दूरदर्शिता और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ संकल्प को प्रदर्शित किया।

ये भी पढ़ें- PM Modi J&K Visit: 'पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत पर वार किया'; पहलगाम आतंकी हमले पर बोले पीएम मोदी

बाकी अध्यायों में 'भारत- वैश्विक आर्थिक महाशक्ति', 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस से कारोबार को लगे पंख', 'इंफ्रास्ट्रक्चर- तेजी से हो रहा बेहतर', 'टेक्नोलॉजी से भारत को नयी शक्ति', 'नार्थ ईस्ट बन रहा विकास का नया इंजन', 'विरासत और विकास', 'पर्यावरण एवं सतत विकास' है। सभी अध्यायों में मुख्य बातें उपल्ब्धियां, सरकार के बड़े काम समावेशी योजनाओं के बारे में बताया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।