Monsoon June Pause: जून की शुरुआत में रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्पीड में अचानक ब्रेक लगता नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले तक जो मानसून तय समय से काफी आगे चल रहा था अब उसकी चाल मध्य और पश्चिमी भारत में आकर पूरी तरह ठप हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय इसरो और वैश्विक मौसम एजेंसियों की ताजा सैटेलाइट तस्वीरें बनी हुई हैं।
