12 जून 2026 को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। यानी मानसून पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा व झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, दोनों तरफ से मानसून का मार्च जारी है।
