Get App

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क फेलियर, सारे सिस्टम हुए डाउन, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

Mumbai Airport : अधिकारियों ने जो जानकारी दी कि, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ क्योंकि थर्ड-पार्टी डेटा नेटवर्क में खराबी से एयरलाइनों के चेक-इन सिस्टम ठप हो गए। एक यात्री द्वारा देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएसएमआईए ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी कदम उठाए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2025 पर 7:38 PM
Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क फेलियर, सारे सिस्टम हुए डाउन, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क फेलियर

Mumbai Airport  : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नेटवर्क फेलियर हो गया है जिसकी वजह से सभी सिस्टम काम करना बंद कर दिए हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया फिलहाल मैन्युअल मोड पर चल रही है। हालांकि, सिस्टम में खराबी आ जाने की वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

अधिकारियों ने जो जानकारी दी कि, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ क्योंकि थर्ड-पार्टी डेटा नेटवर्क में खराबी से एयरलाइनों के चेक-इन सिस्टम ठप हो गए। एक यात्री द्वारा देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएसएमआईए ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी कदम उठाए गए हैं।

सारे सिस्टम हुए डाउन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए CSMIA ने कहा, “फिलहाल पूरे एयर पोर्ट पर नेटवर्क फेल हो गया हैहमने इमरजेंसी सर्विस शुरू कर दी हैं और मुख्य टीम इस समस्या को हल करने में जुटी हैव्यवधान कम करने के लिए हम मैन्युअल मोड में काम कर रहे हैंआपके धैर्य के लिए धन्यवाद।” एयर इंडिया ने भी यात्रियों को नेटवर्क खराबी की जानकारी दी, जिससे उड़ानों में देरी हो सकती हैएयरलाइन ने बताया कि प्रभावित सिस्टम बहाल कर दिए गए हैं, लेकिन संचालन पूरी तरह सामान्य होने तक कुछ देरी बनी रह सकती हैयात्रियों से एयर पोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का अपडेट लेने की अपील की गई है

 एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने ट्वीट किया, “मुंबई हवाई अड्डे पर थर्ड-पार्टी डेटा नेटवर्क में खराबी के कारण चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुआ, जिससे एयर इंडिया समेत कई एयरलाइनों की उड़ानों में देरी हुईअब सिस्टम ठीक कर दिया गया है, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक कुछ उड़ानों पर असर बना रह सकता है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें