Get App

Mumbai Crime: न्यू ईयर पर बुलाया घर और फिर काट दिए प्रेमी के प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला फरार

Mumbai Crime: वाकोला पुलिस ने दो बच्चों की 25 वर्षीय मां के खिलाफ उसके प्रेमी के गुप्तांगों पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रेमी ने अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 11:26 AM
Mumbai Crime: न्यू ईयर पर बुलाया घर और फिर काट दिए प्रेमी के प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला फरार
न्यू ईयर पर बुलाया घर और फिर काट दिए प्रेमी के प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला फरार

Mumbai Crime: मुंबई से अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वाकोला पुलिस ने दो बच्चों की 25 वर्षीय मां के खिलाफ उसके प्रेमी के गुप्तांगों पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रेमी ने अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। यह घटना नए साल के जश्न के बाद गुरुवार तड़के सांताक्रूज़ स्थित उसके घर पर हुई।

पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय पीड़ित महिला की भाभी का भाई है। दोनों के बीच पिछले सात साल से अवैध संबंध थे। महिला के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र चार और सात साल है। घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है।

पीड़ित को पहले पास के वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया, और बाद में सायन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका तुरंत ऑपरेशन किया गया। सायन अस्पताल के डीन डॉ. प्रमोद इंगले ने बताया, "अस्पताल लाए जाने के तुरंत बाद हमारी यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी टीमों ने उनका ऑपरेशन किया। वे अभी ठीक हो रहे हैं।"

पुलिस ने दी जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें