Get App

Share Market Crash: डे-हाई से 900 प्वाइंट्स टूटा Sensex, 5 वजहों से Nifty आया 24450 के नीचे

Share Market Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 धड़ाम हो गए। इंट्रा-डे हाई से सेंसेक्स 900 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24450 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव है। जानिए मार्केट में गिरावट की पांच मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 04, 2026 पर 2:04 PM
Share Market Crash: डे-हाई से 900 प्वाइंट्स टूटा Sensex, 5 वजहों से Nifty आया 24450 के नीचे
एक कारोबारी दिन पहले 03 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 544.39 प्वाइंट्स यानी 0.70% के उछाल के साथ 78,639.03 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 390.70 प्वाइंट्स यानी 1.60 के बढ़त के साथ 24,774.30 पर बंद हुआ था। आज इनमें मिला-जुला रुझान दिखा।

Share Market Crash: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के नए सिस्टम को लेकर मार्केट में काफी अनिश्चितता फैली है। ब्रोकरेजेज ने भी रिटेलर्स को सतर्क किया है। इसका असर आज मार्केट में दिखा और कच्चे तेल के भाव में उछाल ने इस दबाव को और बढ़ाया। इस दबाव में सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से 700 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो भी निफ्टी भी टूटकर 24450 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का तेज दबाव दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी फिसल गया तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में हल्की गिरावट है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 02:03 PM पर सेंसेक्स (Sensex) 391.93 प्वाइंट्स यानी 0.50% की गिरावट के साथ 78,247.10 और निफ्टी (Nifty) 331.45 प्वाइंट्स यानी 1.34% की फिसलन के साथ 24,442.85 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 504.12 प्वाइंट्स उछलकर 79,143.15 तक पहुंचा था जिससे फिर यह 931.28 प्वाइंट्स टूटकर 78,211.87 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी 346.35 प्वाइंट्स गिरकर 24,427.95  तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

CAS सिस्टम

कई ब्रोकर्स ने खुदरा निवेशकों को दोपहर 3 बजे तक अपनी पोजिशन स्क्वेयर ऑफ करने की सलाह दी है। ब्रोकरेजेज ने अपने क्लाइंट्स को सलाह दी है कि जब तक नए मैकेनिज्म CAS (क्लोजिंग ऑक्शन सेशन) में मार्केट ढल नहीं जाता है, अपनी पोजिशन 3:00 PM और 3:05 PM के बीच बंद कर दें। इससे मार्केट में बेयरेश माहौल बना है क्योंकि एक तरह से शेयरों के लेन-देन का समय कम हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें