Mumbai Key Trains Terminated: भारी बारिश से मुंबई का इंपॉर्टेंट रेल रूट ठप, वंदे भारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Mumbai Train Cancelled: लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई-सूरत और मुंबई-अहमदाबाद रेल मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पश्चिमी रेलवे के नेटवर्क पर घोलवड और उमरगाम रोड के बीच बने एक पुल पर पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है।

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 12:13 PM
भारी बारिश से मुंबई का इंपॉर्टेंट रेल रूट ठप

Mumbai Train Cancelled: लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई-सूरत और मुंबई-अहमदाबाद रेल मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पश्चिमी रेलवे के नेटवर्क पर घोलवड और उमरगाम रोड के बीच बने एक पुल पर पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसके अलावा उमरगाम-घोलवड सेक्शन में जलभराव की वजह से रेलवे प्रशासन को प्रभावित मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

पश्चिमी रेलवे के मुताबिक इस जलभराव की वजह से वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों समेत कई लंबी दूरी की, सबअर्बन और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, शॉर्ट-टर्मिनेट और रीशेड्यूल किया गया है।


23 जुलाई के लिए रद्द की गई ट्रेनों की सूची

पश्चिमी रेलवे ने जलभराव की वजह से 23 जुलाई को जिन ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का ऐलान किया है, उनकी लिस्ट यहां नीचे देखी जा सकती है-

  • 20901 मुंबई सेंट्रल - गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 12009 मुंबई सेंट्रल - अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस
  • 22953 मुंबई सेंट्रल - अहमदाबाद एक्सप्रेस
  • 22975 बांद्रा टर्मिनस - रामनगर एक्सप्रेस
  • 12935 बांद्रा टर्मिनस - सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 09055 बांद्रा टर्मिनस - उधना स्पेशल
  • 59045 मुंबई सेंट्रल - वापी पैसेंजर
  • 59039 विरार - वलसाड पैसेंजर
  • 69139 बोरीवली - वलसाड मेमू
  • 69172 भरूच - सूरत
  • 22930/22929 वडोदरा - डहाणू रोड - वडोदरा (पूर्ण रूप से रद्द)

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड की गईं

रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के मार्ग को छोटा कर दिया है। 12922 सूरत - मुंबई सेंट्रल फ्लाइंग रानी ट्रेन को उधना में ही रोक दिया गया है। उधना से मुंबई सेंट्रल के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी। 59024 वलसाड - मुंबई सेंट्रल पैसेंजर ट्रेन को पारडी में शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। पारडी से मुंबई सेंट्रल के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी। 19002 सूरत - विरार पैसेंजर ट्रेन वलसाड तक ही चलाई जाएगी और वलसाड से विरार के बीच नहीं चलेगी।

लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर

पश्चिमी रेलवे ने तटीय इलाकों में चलने वाली अपनी लोकल ट्रेन सेवाओं को भी नियंत्रित किया है:

93005 चर्चगेट - डहाणू रोड: इस लोकल ट्रेन को वनगांव में ही समाप्त कर दिया गया है। वनगांव से डहाणू रोड के बीच सेवा रद्द रहेगी।

93010 डहाणू रोड - बोरीवली: यह ट्रेन डहाणू रोड के बजाय वनगांव से अपनी यात्रा शुरू करेगी। डहाणू रोड से वनगांव के बीच का हिस्सा रद्द रहेगा।

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

प्रभावित रेल खंड पर ट्रैक की मरम्मत और पानी निकासी का काम तेजी से जारी है। पश्चिमी रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों का नवीनतम स्टेटस (Status) अवश्य जांच लें और रेलवे कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: Greater Noida West Metro Extension: PIB ने दी 8.4 किमी मेट्रो लाइन को मंजूरी, गौर चौक समेत 5 स्टेशनों से बदलेगी कनेक्टिविटी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।