Mumbai Weather: देश भर में मानसून ने दस्तक दे दिया है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में इस समय लगातार बारिश हो रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। वहीं पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब मुंबई में इस हफ्ते मुंबई में बारिश कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।