Get App

Mumbai Terminal 2: बैगेज बेल्ट में खराबी के बाद इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कोहरे के कारण बाधित हुईं बेंगलुरु की उड़ानें

Mumbai Terminal 2: मुंबई के टर्मिनल 2 पर बैगेज बेल्ट सिस्टम में अस्थायी खराबी के बाद इंडिगो ने शनिवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें यात्रियों को चेक-इन काउंटरों और बैगेज कलेक्शन के दौरान संभावित देरी के बारे में सचेत किया गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 12:42 PM
Mumbai Terminal 2: बैगेज बेल्ट में खराबी के बाद इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कोहरे के कारण बाधित हुईं बेंगलुरु की उड़ानें
बैगेज बेल्ट में खराबी के बाद इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कोहरे के कारण बाधित हुईं बेंगलुरु की उड़ानें

Mumbai Terminal 2: मुंबई के टर्मिनल 2 पर बैगेज बेल्ट सिस्टम में अस्थायी खराबी के बाद इंडिगो ने शनिवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें यात्रियों को चेक-इन काउंटरों और बैगेज कलेक्शन के दौरान संभावित देरी के बारे में सचेत किया गया। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, एयरलाइन ने कहा कि उसकी ग्राउंड टीमें एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए काम कर रही हैं।

X पर एक पोस्ट में, इंडिगो ने व्यवधान के लिए माफी मांगी और यात्रियों को जमीनी सहायता का आश्वासन दिया। एयरलाइन ने कहा, "इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम समझते हैं कि इससे आपकी योजनाओं पर असर पड़ सकता है। हमारी टीमें मौके पर मौजूद हैं और समस्या के समाधान में तेजी लाने और पूरी प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों को सहयोग देने के लिए हवाई अड्डे के सहयोगियों के साथ मिलकर तेजी से काम कर रही हैं।" एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य के लिए धन्यवाद भी दिया।

यह घटना इंडिगो द्वारा बेंगलुरु में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों में व्यवधान की चेतावनी जारी करने के कुछ दिनों बाद हुई है। एयरलाइन ने कहा कि मौसम संबंधी कारकों ने फ्लाइन शेड्यूल को प्रभावित किया है और वह सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।

ट्रैवल एडवाइजरी में क्या कहा गया?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें