Get App

Murshidabad Violence: वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हिंसा में 110 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इन सभी जिलों में छापेमारी की जा रही है और मुर्शिदाबाद में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "हिंसा के सिलसिले में सुती से लगभग 70 लोगों और शमशेरगंज से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" अधिकारियों ने बताया कि हिंसा प्रभावित इन जगहों पर शनिवार सुबह स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 4:43 PM
Murshidabad Violence: वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हिंसा में 110 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
Murshidabad Violence: वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हिंसा में 110 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के सिलसिले में 110 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नए कानून को लेकर शुक्रवार को मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हिंसा भड़क गई थी और पुलिस वैन सहित कई गाड़ियों में आग लगा दी गई, सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया और सड़कें जाम कर दी गईं।

पुलिस ने बताया कि इन सभी जिलों में छापेमारी की जा रही है और मुर्शिदाबाद में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "हिंसा के सिलसिले में सुती से लगभग 70 लोगों और शमशेरगंज से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

अधिकारियों ने बताया कि हिंसा प्रभावित इन जगहों पर शनिवार सुबह स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और उन जगहों पर इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई हैं, जहां हिंसा हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें