Get App

'मेरे बच्चे वहां रो रहे हैं' धोखेबाज पाकिस्तान अपने ही नागरिकों को नहीं ले रहा वापस, भारत ने देश छोड़ने की समयसीमा बढ़ाई

भारत ने 30 अप्रैल से सीमा बंद करने की घोषणा की थी, हालांकि, उसने पाकिस्तानी नागरिकों को अगली सूचना तक लौटने की अनुमति दी। न्यूज एजेंसी PTI को सूत्रों ने बताया कि सीमा बंद होने के कारण गुरुवार को दोनों देशों से कोई भी व्यक्ति दूसरी तरफ नहीं गया। पाकिस्तान में शादी हुई दो भारतीय बहनों ने सीमा पार करने की कोशिश की, लेकिन वाघा बॉर्डर बंद होने के कारण उन्हें पाकिस्तान में प्रवेश नहीं दिया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2025 पर 6:58 PM
'मेरे बच्चे वहां रो रहे हैं' धोखेबाज पाकिस्तान अपने ही नागरिकों को नहीं ले रहा वापस, भारत ने देश छोड़ने की समयसीमा बढ़ाई
धोखेबाज पाकिस्तान अपने ही नागरिकों को नहीं ले रहा वापस, भारत ने देश छोड़ने की समयसीमा बढ़ाई

पाकिस्तान कितना धोखेबाज है, इसका एक और नया उदाहरण सामने आ गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को अटारी-वाघा क्रॉसिंग पर फंसा दिया है। पड़ोसी देश ने वाघा बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया और अपने ही लोगों को देश में घुसने से रोक दिया। पाकिस्तानियों को राहत देते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को उचित दस्तावेजों के साथ भारत छोड़ने की समयसीमा बढ़ा दी है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने आज दोनों देशों के बीच अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग प्वाइंट को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

भारत ने 30 अप्रैल से सीमा बंद करने की घोषणा की थी, हालांकि, उसने पाकिस्तानी नागरिकों को अगली सूचना तक लौटने की अनुमति दी। न्यूज एजेंसी PTI को सूत्रों ने बताया कि सीमा बंद होने के कारण गुरुवार को दोनों देशों से कोई भी व्यक्ति दूसरी तरफ नहीं गया।

पाकिस्तान में विवाहित दो भारतीय बहनों ने सीमा पार करने की कोशिश की, लेकिन वाघा बॉर्डर बंद होने के कारण उन्हें पाकिस्तान में प्रवेश नहीं दिया गया।

उनमें से एक महिला ने रोते हुए कहा, "कोई मुझे सीमा पार करवा दे। मुझे अपने बच्चे के पास जाना है। हमारा क्या दोष है? जो लोग हमें हमारे बच्चों से अलग कर रहे हैं, मैं प्रार्थना करती हूं कि वे अपने बच्चों से अलग हो जाएं।" महिला ने इस सब के लिए जिम्मेदार लोगों को कोसा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें