मसूरी होमस्टे में दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमयी मौत, पति के बयान और शराब की बोतलों ने खड़े किए सवाल

Mussoorie woman death news: सोमवार सुबह मसूरी-धनौल्टी रोड पर एक होमस्टे में दिल्ली की 27 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहस्यमय हालात में मृत पाई गईं। वह शनिवार रात अपने पति के साथ वहां आई थीं। पुलिस के मुताबिक, पी. राधा गायत्री दिल्ली के किदवई नगर की रहने वाली थीं और गुड़गांव की एक टेक कंपनी में काम करती थीं

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 10:14 AM
Mussoorie woman death news: मसूरी के होम स्टे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की संदिग्ध मौत हो गई

Mussoorie woman death news: उत्तराखंड के मसूरी-धनौल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में दिल्ली की 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ यहां ठहरी हुई थीं। घटना सोमवार 15 जून की सुबह सामने आई, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला कमरे में बेहोश पड़ी है। बताया जा रहा है कि महिला के नाक से खून बह रहा था। उसका यूरिन भी निकला हुआ था। पुलिस को बेड और चादर पर खून लगा मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली है।

महिला अपने पति सौम्या श्रीचरण संग घूमने गई थी। 8 महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। पति का कहना है कि वह जब सुबह उठा तो पत्नी बेसुध पड़ी थी। पति–पत्नी दोनों की IT प्रोफेशनल हैं। पत्नी गुरुग्राम और पति पुणे की कंपनी में कार्यरत है। पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची तो राधा गायत्री मृत मिलीं।

नग्न अवस्था में पड़ा था महिला का शव


पुलिस के अनुसार, महिला का शव कमरे के फर्श पर नग्न अवस्था में पड़ा था। कमरे से दो खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं। जबकि बिस्तर की चादर पर खून के निशान भी पाए गए। पति सौम्या श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब पी थी और करीब साढ़े तीन बजे सोने गए थे। उनका दावा है कि सुबह उठने पर उन्होंने पत्नी को बेहोश पाया और उसकी नाक से खून बह रहा था।

राधा गायत्री दिल्ली के किदवई नगर की रहने वाली थीं। वह फिलहाल गुरुग्राम की एक टेक कंपनी में कार्यरत थीं। वहीं, उनके पति पुणे में एक आईटी पेशेवर हैं। दोनों की शादी 8 नवंबर 2025 को हुई थी। उनके परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से जुड़े हैं।

शुरुआती जांच में पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

सोमवार सुबह पुलिस को मिली सूचना

सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को एक इमरजेंसी कॉल मिली। इसमें बताया गया कि एक महिला गेस्ट बेहोश है। पुलिस की एक टीम मेडिकल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और गायत्री को मृत पाया। मसूरी पुलिस स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर (SO) देवेंद्र चौहान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "महिला फर्श पर बिना कपड़ों के पड़ी मिली और बेडशीट पर खून लगा था। हमें कमरे से शराब की दो खाली बोतलें भी मिलीं।"

कपल ने रात में पी थी शराब

पति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शराब पी थी और सुबह करीब 3:30 बजे सो गए थे। उन्होंने दावा किया कि जागने पर उन्होंने अपनी पत्नी को बेहोश और उसकी नाक से खून बहते हुए पाया। मीडिया ने जब श्रीचरण से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, यह जोड़ा शनिवार रात करीब 11:30 बजे मसूरी होमस्टे पहुंचने से पहले 13 मई को दिल्ली से ऋषिकेश गया था। जांच अधिकारी इस मौत के मामले को बहुत सावधानी से देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Moradabad Housing Project: मुरादाबाद में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका, MDA की ‘सह्याद्रि आवासीय योजना’ लॉन्च, तुरंत करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।