Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में लगी हुई है। मंगलवार, 17 मार्च को एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक करीब 2.44 लाख भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। युद्ध के बीच फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास जारी है।
